Gridih News: अरहम ने पावर लिफ्टिंग में जीता रजत पदक
गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। पीएनडी जैन उच्च विद्यालय की नवम कक्षा के छात्र मोहम्मद अरहम कुरैशी ने धनबाद में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पावर प्रो की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के 64-74 किग्रा बालक वर्ग में अरहम ने कुल 360 किग्रा वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। अरहम की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में अरहम को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.