Gridih News: अरवाटांड में अभ्रक लदा 407 और कोयला ट्रक की आमने-सामने टक्कर।
गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग पर अरवाटांड के पास रविवार देर रात करीब एक बजे अभ्रक लदा 407 और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार अभ्रक लदा 407 वाहन (JH 10F 6209) जमुआ से पचंबा की ओर जा रहा था। वहीं, कोयला लदा ट्रक (JH 10Z 1043) गिरिडीह की ओर से जमुआ होते हुए बिहार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अरवाटांड के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
ग्रामीणों की सूचना ग्रामीणों ने घटना की सूचना जमुआ पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद अहले सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.