Gridih News: अरखांगो प्लस टू उवि में चोरी और तोड़फोड़
गिरडीह, नवम्बर 3 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के अरखांगो स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। असामाजिक तत्वों ने नवनिर्मित विद्यालय भवन को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही विद्यालय परिसर में लगी जलमीनार की दोनों मोटर चोरी कर ली है। लगातार हो रही इन घटनाओं से विद्यालय में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, मोटर चोरी होने से छात्र-छात्राओं के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात अज्ञात लोगों ने लाखों रुपये की लागत से बने नवनिर्मित विद्यालय भवन की खिड़कियों के रड तोड़ दिए और बाथरूम के नल उखाड़ लिए। इसके अलावा चहारदीवारी, आईसीटी उपकरण, आईटी लैब के प्रोजेक्टर, बिजली की वायरिंग और पानी निकासी के पाइप को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.