गिरडीह, नवम्बर 21 -- बेंगाबाद अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की सुविधा Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में अब सिजेरियन की सुविधा भी मिलेगी। जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का प्रसव यहीं कराया जाएगा। प्रखंड क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए यह राहत भरी खबर है। अस्पताल की स्थापना के बाद पहली बार सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सामर्थ सिन्हा के अथक प्रयास के बाद अस्पताल में सिजेरियन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसका इंतजाम किया गया है। बताया जाता है कि अस्पताल में बंध्याकरण और नसबंदी की सुविधा जरूर उपलब्ध थी, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन के माध्यम से प्रसव की सुविधा नहीं थी। जिससे गर्भवती महिलाओं को भारी परे...