गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जमुआ पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम पुलिस अधिकारी सोम मुंडा के नेतृत्व में मघाखुर्द बाईपास के समीप सघन वाहन जाच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। वाहनों की डिक्की खोलकर जांच की गयी। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए पुलिस ने लोगों से कानून का पालन करने की अपील की। जांच अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी सोम मुंडा ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और नियमों ...