Gridih News: अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के चरकी टोंगरी गांव के समीप जीटी रोड पर बुधवार रात सरिया लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच धनबाद भेज दिया गया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में कर थाना ले गयी और गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया। मृतक युवक बगोदर प्रखंड के पोखरिया निवासी स्व. गिरधारी महतो का पुत्र बाल्मीकि महतो 27 वर्ष बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाल्मिकी महतो और दीपक साव चेन्नई काम करने जा रहे थे। दोनों चेन्नई जाने वाली ट्रेन पकड़ने धनबाद स्टेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.