गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पूर्व ओवरमैन जगदीश गोपालक की अध्यक्षता में गुरूवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गोपालक परिवार ने स्व. सेवकी देवी एवं स्व. मनोज गोपालक की स्मृति में सामूहिक शिक्षा कोष और पौधारोपण (ग्रीन एफडी) की अनूठी शुरुआत की। मुख्य अभिभावक जितेन्द्र गोपालक व राजेश कुमार गोपालक की उपस्थिति में परिजनों ने अनाथ सिद्धू व तीनों पोते-पोतियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कई लोगों ने सहयोग की घोषणा की। प्रो. डॉ. जागेश्वर यादव ने दूसरी किस्त के रूप में पर्यावरण कार्यकर्ता शिव शंकर गोप के माध्यम से एक हजार भिजवाए, जिसे मंच पर तनुजा ने विधवा बहू सरिता देवी को सौंपा। अधिवक्ता कामेश्वर प्रसाद यादव, विद्यालय सचिव ने मामाघर में रह रहे अनाथ बच्चे की अपने विद्यालय में आजीवन पू...