गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के आसपास बसे दर्जनों गांव इन दिनों धूल, प्रदूषण और शोर की दोहरी मार झेल रहे हैं। स्टेशन परिसर में एफसीआई के अनाज के साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले खनिज पदार्थों के रॉ मैटेरियल की लोडिंग-अनलोडिंग होने से पूरे इलाके का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से देर रात तक चलने वाले भारी वाहनों, उड़ती धूल और लगातार हो रहे शोर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गांव वालों का साफ कहना है कि अब यहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात बिना ढके ट्रकों और हाइवा से खनिज पदार्थों के रॉ मैटेरियल की ढुलाई हो रही है। इससे सड़क से लेकर घरों के आंगन तक धूल की मोटी परत जम जा रही है। लोगों को दिन में भी घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने को मजबूर होना ...