गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के चुंगलो में अनाज भंडारण के लिए सहकारिता विभाग की ओर से निर्माणाधीन 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम का निर्माण अध्यक्ष और संवेदक के बीच विवाद के कारण डेढ़ वर्षों से ठप है।

गोदाम के निर्माण में रुकावट पायलट प्रोजेक्ट के तहत बन रहे इस गोदाम का काम शुरुआती दौर में करीब दो माह तक चला, लेकिन लिंटन तक दीवार खड़ी होने के बाद विवाद गहराता गया और निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो गया। गोदाम का निर्माण मां सीता इंटरप्राइजेज करा रही है। कंपनी के कार्यकारी प्रधान सुमित शर्मा ने चुंगलो पैक्स अध्यक्ष भुवनेश्वर मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे पांच लाख रुपये की मांग की गई। राशि नहीं देने पर बार-बार निर्माण कार्य रुकवा दिया जाता है। उनका कहना है कि कार्य बंद होने से लेबर और मिस्त...