Gridih News: अधिक बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान
गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: बगोदर। बिजली बिलिंग व्यवस्था में सॉफ्टवेयर त्रुटि के कारण बगोदर के भी कई उपभोक्ताओं को हजारों रुपये तक के गलत बिल भेजे जाने का मामला सामने आया है। सामान्य खपत के बावजूद कई गुना बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं। अब बिजली विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। कई उपभोक्ताओं ने हिन्दुस्तान के इस प्रतिनिधि को फोन कर शिकायत की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा 200 यूनिट बिजली माफ है, बावजूद इसके 200 यूनिट से कम खपत होने के बाद भी 500 से 1000 रुपये तक का बिल भेजा जा रहा है। उपभोक्ताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए बिल में सुधार की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.