गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: प्रखंड में यूरिया एवं डीएपी खाद की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थित लाइसेंसी दुकानों द्वारा मनमर्जी दाम लेकर किसानों का दोहन किया जा रहा है। किसान पंकज वर्मा, प्रवीण वर्मा, महेंद्र वर्मा, महेश कुमार, अंकित कुमार, मन्नू कुमार आदि ने बताया कि फ़िलहाल यूरिया 450 एवं डीएपी 2200 से 2500 रुपए में मिल रहा है। हालांकि किसानों को यूरिया 266 एवं डीएपी 1450 रुपए की सब्सिडी दर पर खाद उपलब्ध कराना है परंतु दुकान संचालक नहीं है का बहाना बनाकर किसानों से मनमर्जी पैसा वसूल कर रहे हैं। इधर प्रत्येक दिन कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र महतो दुकानों की जांच कर रहे हैं बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है। जब अधिकारी दुकान पर रहते हैं तो उनके सामने किसानों को सब्सिडी दर पर खाद बेचा जाता है परंतु जैसे ही ...