गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी पंच मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन रविवार रात कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा में शामिल हुईं। कथा वाचक पंडित शंकर शरण ने श्रीकृष्ण के जन्म की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण का जन्म भी अत्याचार और अधर्म के अंत तथा धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। यह भी पढ़ें- Gridih News: श्री कृष्ण जन्म की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोहा कृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही कथा स्थल भक्तिमय हो उठा।...