Gridih News: अत्यधिक बिजली बिल आने पर उपभोक्ताओं का आक्रोश फूटा
गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी के कारण अगस्त माह में कई गुना अधिक बिजली बिल मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों उपभोक्ता प्रतापपुर स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इससे कुछ देर तक कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। उपभोक्ताओं का कहना था कि उनकी बिजली खपत सामान्य रही है, लेकिन स्मार्ट मीटर में असामान्य रीडिंग दर्ज होने के कारण अगस्त का बिल कई गुना अधिक भेज दिया गया। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घेराव की सूचना पर जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव रवीन्द्र महतो, झारखंड बिजली कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बढ़े बिजली बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.