Gridih News: अतिक्रमण हटने से प्रभावित हुए लोगों से मिलीं जमुआ विधायक
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: झारखंडधाम। झारखंडधाम के समेकित विकास से इस धार्मिक स्थल का कायाकल्प होगा। विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। हालांकि, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित हुए लोगों की पीड़ा को भी समझने और उनके पुनर्वास की जरूरत है। उक्त बातें जमुआ की विधायक मंजु कुमारी ने मंगलवार को झारखंडधाम में कहीं। विधायक ने देवाधिदेव महादेव के दरबार में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के दौरान टूटे मकानों और दुकानों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं, आम लोगों और विस्थापितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रभावित लोगों ने उन्हें रोजी-रोटी के संकट से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि वह विस्थापितों की पीड़ा समझती हैं। विकास के रास्ते में कुछ कठिनाइयां आती हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.