गिरडीह, सितम्बर 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के झंडा मैदान के निकट रविवार दोपहर को एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक चालक की मौत हो गयी। मृतक पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बरदेही बिशनपुर निवासी 35 वर्षीय उमेश भोक्ता है। बताया जाता है कि वह अपनी चाची प्रमीला देवी के साथ बाइक से किसी कार्य से बेंगाबाद गया था। बेंगाबाद से वापस लौटने के दौरान झंडा मैदान के पास अज्ञात वाहन उसे धक्का मार दिया। घटना में बाइक चालक उमेश को गंभीर चोटें आयी, जबकि बाइक पर सवार उसकी चाची को मामूली चोट आयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उमेश एवं उसकी चाची को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने देखते ही उमेश को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...