गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: तीन बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया मुंबई में ऑटो चलाकर करते थे परिवार का भरण-पोषण यह भी पढ़ें- Gridih News: सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से उमेश साव की मौत, वाहन फरारहादसे में उमेश कुमार साव की मौत हीरोडीह/जमुआ, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत किसगो मोड़ के पास बुधवार अर्थात 21 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खरगडीहा निवासी उमेश कुमार साव (45) की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से पूरे खरगडीहा क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक उमेश कुमार साव, स्वर्गीय बजरंगी साव के पुत्र थे। वह जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा के निवासी थे और मुंबई में ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है।...