गिरडीह, अक्टूबर 28 -- समिति का पुनर्गठन और महापूजा की तैयारी Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भगवान श्री चित्रगुप्त की महापूजा को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को गिरिडीह वकालतखाना परिसर में पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद की अध्यक्षता में केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2026 के लिए समिति का पुनर्गठन करते हुए अजय कुमार सिन्हा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ महापूजा की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। समिति में अभय सिन्हा और शिवेंद्र सिन्हा को सचिव बनाया गया। संजीव नाथ (ढुल्लू), बबलू सिन्हा, विनय बक्शी, राजेश राज (बंटी), विशाल आनंद और राजेश सिन्हा उपाध्यक्ष बनाए गए। सिंकू सिन्हा, चंदन सिन्हा, अमित सिन्हा और निशांत सिन्हा ...