Gridih News: अचानक ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित, पिता-पुत्र घायल
गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दासडीह पंचायत अंतर्गत भोगतिया लोहारी गांव के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बेगाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सुल्तान अंसारी (28) और उनके आठ वर्षीय पुत्र सीफान अंसारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तान अंसारी अपने पुत्र का इलाज कराने के लिए बाइक से गांडेय स्थित एक डॉक्टर के पास जा रहे थे। उसी दौरान भोगतिया लोहारी के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के पास आगे चल रहे एक चार पहिया वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से दोनों घायलों को गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.