गिरडीह, सितम्बर 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला में कार्यरत माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों के अगस्त माह के वेतन भुगतान में हो रही देरी पर झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने रोष प्रकट किया है।

संघ का बयान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व सचिव रविकांत चौधरी ने कहा कि राज्य के कई जिलों में अगस्त का वेतन सितंबर के प्रथम दिन ही भुगतान कर दिया गया, लेकिन गिरिडीह में अब तक वेतन भुगतान नहीं हो सका है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से जुलाई तक ऐसा कोई महीना नहीं रहा, जब शिक्षकों को बिना संघर्ष के समय पर वेतन मिला हो। जबकि सरकार की ओर से आवंटन में कमी नहीं है और राज्यकर्मियों को समय पर वेतन भुगतान का निर्देश भी है। हर माह वेतन के लिए शिक्षकों को होने वाला तनाव उनके पार...