गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय बाजार स्थित एमबी मैरेज हांल मे रविवार की शाम को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ गांडेय प्रखंड इकाई ने शोक सभा का आयोजन कर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम मे उपस्थित सदस्यो ने नगर विकास मंत्री के तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके राजनीतिक जीवन पर चर्चा कर असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। शोक सभा में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार स्वर्णकार,भीम कुमार स्वर्णकार, प्रकाश स्वर्णकार, शंकर भारती, कैलाश स्वर्णकार, अजय कुमार स्वर्णकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- स्वर्णकार संघ ने की शोक सभा यह भी पढ़ें- Godda News: नगर परिषद कार्यालय में दिवंगत नगर विकास मंत...