Gridih News: अखंड हरिनाम संकीर्तन में उमड़ रही है भीड़
गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: देवरी। देवरी के चतरो (घासीडीह) स्थित लकड़गढ़ा महादेव मंदिर में आयोजित एक माह तक अखंड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में चक्रवात के बावजूद क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। जिससे मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाके में भक्ति का माहौल बना हुआ है। बता दें कि नंद बाबा के नेतृत्व में पूरे कार्तिक महीने तक हरे राम हरे कृष्णा नाम का अखंड संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन होने से आध्यात्मिक शांति के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव को भी बढ़ावा मिलता है। मौके पर जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह सहित नंद बाबा, कैलाश राय, कैलाश सिंह, किशुन सिंह, बच्चुनारायण राय, जयदेव राय, वीरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.