Gridih News: अखंड रामायण पाठ का आयोजन
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी गादीधाम की संस्थापक सदस्य गुरु माता चिंतामणि देवी की 9वीं पूणयतिथि पर श्रद्धालुओं ने रविवार को 24 घंटे का अनवरत अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। राम-जानकी ठाकुरबाड़ी गादीधाम के प्रधान पुजारी शालिग्राम दास के नेतृत्व में शनिवार से ही 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया था। रविवार को मंदिर परिसर में रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत गुरु माता की तस्वीर के समक्ष श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा बताए गए सादगी पूर्ण ढंग से वैष्णव पंथ पर चलने का आह्वान किया। मौके पर मधुसूदन दास, जिला परिषद सदस्य विनय कुमार शर्मा, रघुनंदन प्रसाद राय, धपरू राय, अर्जुन राय, रघुनंदन प्रसाद सिंह, सूर्य न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.