Gridih News: अंतर महाविद्यालय कबड्डी में गिरिडीह कॉलेज की शानदार जीत
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया में आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में गिरिडीह कॉलेज की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में गिरिडीह कॉलेज ने संत कोलाबा कॉलेज की टीम को 43-35 अंकों से पराजित किया। आठ अंकों की इस जीत के साथ गिरिडीह कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और बेहतर टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 26 और 27 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस उपलब्धि पर गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केएन शर्मा ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से यह सफलता मिली है। खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.