गिरडीह, अक्टूबर 28 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में गिरिडीह कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में गिरिडीह कॉलेज का सामना सरिया कॉलेज से हुआ। रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह कॉलेज की टीम ने 51 अंक हासिल किए, जबकि सरिया कॉलेज की टीम 41 अंक ही जुटा सकी। इस तरह गिरिडीह कॉलेज ने 10 अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला गिरिडीह कॉलेज और जेजे कॉलेज, झुमरी तिलैया के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाय...