Gridih News: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह-सह-श्रद्धांजलि सभा
गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में स्थानीय मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक सचिव डॉ. एमपी परमेश्वरन के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात साक्षरता दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने दोनों विभूतियों की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं शिक्षा के महत्व पर गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पूर्व साक्षरता कर्मियों ने अंतरराष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.