गिरडीह, अक्टूबर 30 -- आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद अंचल कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक की कथित आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की गई है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता सुशील हांसदा ने एसीबी महानिदेशक को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रधान सहायक द्वारा चल संपत्ति अर्जित की गई है और करोड़ों की लागत से आलीशान भवन का निर्माण कराया गया है। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए कि इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की गई। आवेदन में कुल 8 बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है। इसमें प्रधान सहायक एवं उनके परिवार के नाम पर दर्ज सभी चल-अचल संपत्तियों के सत्यापन, भूमि, मकान, वाहन व अन्य मूल्यवान संपत्तियों के विवरण, भवन निर्माण में लगी राशि के वित्तीय स्रोत की जांच, वेतन व घोषित आय ...