Gridih News: अंचल कार्यालय के अंदर सीएससी केंद्र का विरोध
गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के समीप सीएससी केंद्र के लिए कमरा आवंटित किए जाने का कांग्रेस नेता सुभाष यादव ने विरोध किया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आवंटन की जांच कराने की मांग की है। सुभाष यादव ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय के पंचायत सचिवालय हरला में पहले से प्रज्ञा केंद्र संचालित है। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में भी एक प्रज्ञा केंद्र संचालित होने की बात उन्होंने कही। ऐसे में प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के समीप किसी व्यक्ति विशेष को सीएससी केंद्र के लिए कमरा आवंटित करना नियमों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय के नजदीक सीएससी केंद्र संचालित होने से जमीन की रसीद, ऑनलाइन कार्य समेत अन्य सेवाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.