कोलकाता, मार्च 27 -- West Bengal Election: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। आयोग इस बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की भारी तैनाती के साथ-साथ जियो-टैगिंग, GPS ट्रैकिंग और रियल-टाइम निगरानी जैसे आधुनिक तकनीकी उपायों को लागू करने जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 2,400 CAPF कंपनियों की तैनाती की जा रही है। इनमें से लगभग 480 कंपनियां पहले ही 10 मार्च तक तैनात हो चुकी हैं, जो संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं में भरोसा जगा रही हैं। बाकी 1,920 कंपनियों को चरणबद्ध तरीके से 31 मार्च और 7, 10, 13 व 17 अप्रैल को तैनात किया जाएगा। इनकी आवाजाही के लिए विशेष ट्रेनों के भी इंतजाम किए गए हैं।जियो-टैगिंग से...