नई दिल्ली, मई 27 -- बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। देश के वर्तमान हालातों के हिसाब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है और दिखाती है कि अभी देश में जैसे हालात है, उस तरह की चुनौतियों का सामना भारत पहले भी कर चुका है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' से होने की उम्मीद है। क्या है फिल्म गवर्नर की कहानी, ट्रेलर में क्या दिखाया गया है और इस पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा है? चलिए जानते हैं।सच्ची घटनाओं पर आधारित है फिल्म फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा, "अगर मैं फेल हुआ, तो भारत फेल हो जाएगा" ट्रेलर के कैप्शन में मनोज बाजपेयी ने लिखा- ...