नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Govardhan puja wishes in hindi: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026 को है। आमतौर पर गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के ठीक अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने के कारण दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का अंतर पड़ रहा है। इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना का विधान है। मान्यता है कि इस दिन गोवर्धन पर्वत और श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सुख-समृद्धि आती है। इस दिन लोग पूजा-पाठ करने के साथ ही अपनों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आप भी शेयर करें गोवर्धन पूजा के लिए बेस्ट मैसेज। यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा के लि...