Gorakhpur News: 80 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड: 23 को आएगी टीम, सेबी में पंजीकरण शुरू होगा
गोरखपुर, सितम्बर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बॉन्ड के लिए सेबी में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होगी। बॉन्ड से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चार सदस्यीय टीम 23 सितंबर को नगर निगम आ जाएगी। टीम तीन दिनों तक निगम में रहकर जरूरी दस्तावेजों को सेबी के पास ऑनलाइन करेगी। उम्मीद है कि 80 दिन में नगर निगम को बॉन्ड की रकम मिल जाएगी। नगर निगम के लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से बॉन्ड एक्सपर्ट अनुराग अरुण आ रहे हैं। साथ ही दिल्ली से ही राज रानी भल्ला व उनके साथ दो और सहयोगी होंगे जो प्रपत्र ऑनलाइन करने में सहयोग करेंगे। नगर निगम को बॉन्ड के लिए डबल ए रेटिंग मिल चुकी है। इससे निगम को बॉन्ड की 80 करोड़ रुपये की रकम पर अपेक्षाकृत कम ब्याज देना होगा। इससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.