Gorakhpur News: 72 घंटे की फुटेज खंगालने के बाद भी नहीं मिला सुराग
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल नदी के पास झाड़ियों में मिले करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला के शव की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। गुलरिहा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की करीब 72 घंटे की फुटेज खंगाल ली, लेकिन महिला के घटनास्थल तक पहुंचने के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। अब पुलिस सोशल मीडिया और आसपास के थानों की मदद से मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। बुधवार दोपहर जंगल डुमरी नंबर एक में काली मंदिर के पास झाड़ियों के बीच पानी में महिला का शव मिला था। महिला ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: चिलुआताल के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव शव कई दिन पुराना होने की आशंका जताई गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.