Gorakhpur News: 600 से अधिक परिवारों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ नगर कॉलोनी, तारामंडल स्थित श्रीश्री जगन्नाथेश्वर शिव मंदिर में शनिवार को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक में कॉलोनी के 600 से अधिक परिवारों के सदस्यों ने प्रभु का अभिषेक किया। रुद्राभिषेक को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराने के लिए 8 पंडितों की विशेष टीम बनाई गई। मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक किया। जैसे-जैसे रुद्राभिषेक आगे बढ़ा, मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजता रहा। सामूहिक रुद्राभिषेक के बाद मंदिर परिसर में महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1000 श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.