Gorakhpur News: 60.83 करोड़ से सुधरेंगी शहरी सड़कें, धूल से भी मिलेगी राहत
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाणडेय, गोरखपुर। महानगर में वायु प्रदूषण कम करने और सड़क से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण के लिए नगर निगम 60.83 करोड़ रुपये खर्च करेगा। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) के तहत इस धनराशि में से 37 करोड़ 61 लाख 25 हजार रुपये की स्वीकृत कार्य योजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे महानगर के 21 वार्डों में 23 सड़कों स्थिति सुधारने के साथ धूल के कारण होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने की कोशिश होगी। एनसीएपी के तहत गोरखपुर नॉन-अटेनमेंट सिटी के रूप में चिह्नित है। वायु गुणवत्ता सुधार के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 75.02 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसमें से पहली किश्त के रूप में 27 मार्च में 30.35 करोड़ रुपये नगर निगम को मिले। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 65.48 करोड़ रुपये आवंटित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.