गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। सरहरी चौकी क्षेत्र के जमिनारा गांव के सामने शुक्रवार रात सड़क किनारे मिले घायल युवक की 50 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवक के सिर में गंभीर चोट है और वह बेहोशी की हालत में है। उसने काली जींस और सफेद शर्ट पहन रखी थी। तलाशी में पहचान से जुड़ी कोई वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन रविवार देर शाम तक सफलता नहीं मिली। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि युवक की हालत में कुछ सुधार है। होश आने पर घटना की जानकारी मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस...