Gorakhpur News: 48.4 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त, 8800 रुपये जुर्माना
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम का प्रवर्तन दल प्रतिबंधित पॉलीथीन के इस्तेमाल और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। 01 अक्तूबर से 06 नवंबर तक की कार्रवाई में प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त करने के साथ ही संबंधित लोगों से जुर्माना वसूला गया। वहीं, सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि 01 अक्तूबर से 06 नवंबर तक चले अभियान के दौरान 48 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई। इस कार्रवाई में 8800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में 25,540 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.