गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय लोक निर्माण विभाग दक्षिणांचल की 9 प्रमुख मार्गों पर 118 किमी की लंबाई में 445 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कर रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी ने 57 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली धुरियापार, उरुवा-शाहपुर-बेलघाट मार्ग चौडीकरण परियोजना का लोकार्पण कर दक्षिणांचल को बड़ी सौगात दी थी।

दक्षिणांचल में इन सड़कों का हो रहा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण इसी क्रम में अगले एक माह से लेकर मार्च 2027 के बीच तक 118 किमी लंबाई में नौ और सड़कों का कायाकल्प होगा। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गोरखपुर ने सड़क निर्माण परियोजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अभी जिन सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उन्हें भी समय सीमा के भीतर गुणवत्ता...