गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव चौकी अंतर्गत माधोपुर के टोला सोभईता में शुक्रवार को ग्रामीणों ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ बाइक सवार दया पटेल पुत्र गनपत निवासी मथुरा नगर नंबर-2, भारीवैसी नर्सरी, थाना फरेंदा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास से कच्ची शराब के साथ बाइक भी बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...