Gorakhpur News: 39 लाख की जमीन की रजिस्ट्री कराकर भुगतान न देने में सात पर केस
गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार पुलिस ने जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने साजिश के तहत उनकी 39 लाख रुपये मूल्य की जमीन की रजिस्ट्री करा ली, लेकिन भुगतान नहीं किया और दस्तावेजों में फर्जी तरीके से भुगतान दर्शा दिया। शाहपुर थाना क्षेत्र के बसारपुर, हरिद्वारपुरम फेज-2 निवासी इंदू सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तालकंदला निवासी अशोक, जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी निवासी अजय, कोईल निषाद, रुस्तमपुर निवासी कुशाग्र तिवारी, महादेव झारखंडी निवासी अमरजीत, जगदीशपुर निवासी प्रेमचंद तथा चौरीचौरा निवासी विश्वनाथ एक राय होकर उनके पास आए और अराजी संख्या 889 की रजिस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.