गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के आमकोल गांव में शुक्रवार देर रात प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के पास खड़े 372 गैस सिलेंडर लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से ट्रक के केबिन में लगी आग सिलेंडर तक पहुंचती, इससे पहले पुलिस की तत्परता से तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया। ट्रक में भरे सिलेंडरों तक आग पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। भारत पेट्रोलियम की गैस सिलेंडर लदी गाड़ी बैतालपुर डिपो से गैस लेकर पिपराइच जा रही थी। स्थानीय चालक ने रात में ट्रक को आमकोल गांव में प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के पास खड़ा कर दिया था। करीब 12 बजे अचानक ट्रक के केबिन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और प...