गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दौरे के मद्देनजर नगर निगम ने 3 से 5 नवंबर तक सफाई अभियान चलाएगा। एयरपोर्ट से गोरखनाथ मंदिर और एमपी इंटर कॉलेज मैदान तक सफाई के लिए 36 स्थानों पर 216 सफाईकर्मी, सुपरवाइजर और मेट तैनात किए गए हैं। वहीं, काऊ कैचिंग टीम निराश्रित गोवंश को पकड़कर कान्हा उपवन पहुंचाने में जुटी है। फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और सेनेटाइजेशन भी कराया जाएगा। रेस्क्यू टीम ने सोमवार को गोरखनाथ, तरंग, इंदिरा बाल विहार, घोष कंपनी, बक्शीपुर से 7 निराश्रित गाय एवं 2 बछड़े रेस्क्यू कर कान्हा उपवन भेजा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोलघर में डेढ़ किमी पदयात्रा करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री यह भी पढ़ें- Mahara...