Gorakhpur News: 36 घंटे बाद ट्रांसपोर्टनगर के 250 घरों में जलापूर्ति बहाल
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। ट्रांसपोर्टनगर में कान्हा उपवन के पास न्यू महेवा मंडी क्षेत्र में करीब 36 घंटे बाद रविवार को जलापूर्ति पूरी तरह बहाल हो सकी। शुक्रवार रात बिजली गिरने से जलकल के ट्यूबवेल से जुड़े तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। रविवार को तीसरा ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो सका तो जलकल ने घरेलू ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल को जोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू कराई। इस दौरान क्षेत्र के करीब 250 घरों में पानी का संकट बना रहा। जलकल ने रविवार को चार टैंकरों से भी लोगों को पानी उपलब्ध कराया।
बिजली निगम का प्रयास शनिवार शाम तक बिजली निगम ने दो खराब ट्रांसफार्मर महेवा जलकुंभी और महेवा छोटी टंकी बदल दिए थे। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे से दोनों ट्यूबवेल का संचालन शुरू होने से तकरीबन 500 घरों में जलापूर्ति शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.