Gorakhpur News: 33 केवी लाइन के ऊपर से रस्सी फेंक बांधा छठ का बैनर, टला बड़ा हादसा
गोरखपुर, नवम्बर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। छठ पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए बैनर लगाने के चक्कर में जंगल भूषण के ग्राम प्रधान ने रविवार को ऐसी लापरवाही कर दी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। ग्राम प्रधान ने शुभकामना बैनर बांधने के लिए 33 केवी हाईटेंशन लाइन के ऊपर से रस्सी फेंककर उसे पास में लगे बिजली के खंभे से बांध दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। मामले की जानकारी होने पर बिजली निगम के अभियंता रण विजय बिंद कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर वे भी हैरान रह गए। जांच में पता चला कि ग्राम प्रधान ने बैनर लगाने के लिए रस्सी को 33 केवी लाइन के ऊपर से गुजारते हुए बिजली के खंभे से बांध रखा था। यह भी पढ़ें- Varanasi News: रामनगर-कोदोपुर मार्ग पर जर्जर पोल हटाया गया यह हाईटेंशन लाइन एफसीआई बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.