Gorakhpur News: 33 केवीए का जर्जर पोल बाइक सवार पर गिरा, युवक गंभीर घायल
गोरखपुर, सितम्बर 26 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चक्रवाती तूफान के दौरान शनिवार को सरदारनगर क्षेत्र के सरैया चौराहे के पास सड़क किनारे लगा 33 केवीए बिजली लाइन का लोहे का पोल नीचे से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वहां से बाइक से गुजर रहे आमकोल निवासी आलोक ओझा (25) पुत्र गुड्डू ओझा पोल की चपेट में आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक शत्रुधनपुर से सरदारनगर होते हुए नैयापार उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवीए लाइन का लोहे का पोल काफी समय से जर्जर था। पोल को बदलने के लिए शिकायत भी की गई थी, लेकिन इसे बदला नहीं गया। शनिवार को तेज हवा और चक्रवाती तूफान के बीच पोल नीचे से उखड़कर सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.