Gorakhpur News: 30 मिमी बारिश में सड़कों पर जलभराव, देर शाम तक जूझते रहे सफाईकर्मी
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। शुक्रवार शाम 4.15 बजे के करीब हुई बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। थोड़ी देर की बारिश में ही शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। सिविल लाइंस स्कूल रोड, विजय चौक, नगर निगम गेट, रेलवे स्टेशन, चंपा देवी पार्क और बैंक रोड पर पानी जमा हो गया। नाला सफाई के बाद भी जलभराव होने से नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम के अर्बन फ्लड मैनेजमेंट के तहत जिलाधिकारी कार्यालय (टूरिज्म) और कृषि भवन चरगावां में लगे रेन गेज के मुताबिक क्रमश: 30 और 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सिविल लाइंस स्कूल रोड पर सड़क के किनारे पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। विजय चौक के आसपास भी सड़क पर पानी भर गया। वाहनों के गुजरने के दौरान राहगीरों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.