गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान से और नीचे आ गया है। हालांकि जिन इलाकों में पानी उतर रहा है, वहां संक्रामक बीमारी से लेकर मच्छरों का आतंक देखा जा रहा है। बुधवार की शाम 4 बजे राप्ती नदी का जलस्तर बर्डघाट में खतरे के निशान से 37 सेंटीमीटर कम दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में राप्ती के जलस्तर में 33 सेंटीमीटर का अंतर आया है। इसी क्रम में सरयू नदी तुर्तीपार में खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर नीचे है। पिछले 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 17 सेंटीमीटर कम हुआ है। बुधवार को हुई बारिश से गुरुवार की सुबह तक दोनों प्रमुख नदियों के जलस्तर में और कमी आने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...