Gorakhpur News: 24 घंटे की मशक्कत के बाद कुआनो नदी से मिला युवक का शव
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देहरा टीकर गांव निवासी सोनू गौड़ (30) का शव शुक्रवार को कुआनो नदी से बरामद हुआ। गुरुवार को दोपहर में नदी में डूबने के बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी। करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।सोनू का शव देखकर पत्नी संगीता और उनकी तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लोगों का दुख देखकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। सिकरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.