Gorakhpur News: 231 दीप प्रज्वलित कर दी गई अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुण्ड धाम न्यास ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन सूर्यकुण्ड धाम प्रांगण में अहिल्याबाई होलकर वैदिक पुस्तकालय में किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम देवी अहिल्याबाई होलकर जी के चित्र के समक्ष 231 दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि की गई। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के उपाध्यक्ष समरेन्दु सिंह ने अहिल्याबाई की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर और उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर जैसे मंदिरों को उन्होंने पुनर्निर्मित किया। सचिव शीतल कुमार मिश्रा, अमरदीप गुप्ता, रविन्द्र नाथ दुबे, मुकेश गोंड, सिद्धि गुप्ता, धनंजय, के के पाण्डेय, अमन तिवारी, हेमा शर्मा, राधा, प्रियंका आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: राजमाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.