Gorakhpur News: 220 फ्लैक्स और 116 पोल बोर्ड जब्त, 80 स्थानों से हटाए पोस्टर
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। अवैध विज्ञापन सामग्री के खिलाफ अभियान के क्रम में नगर निगम ने गुरुवार को टाउनहाल से बैंक रोड, अग्रसेन तिराहा होते हुए विजय चौराहा तक और राज टाकीज, सुमेर सागर व जटाशंकर चौराहा तक फ्लैक्स बोर्ड और पोल बोर्ड हटाए। इस दौरान 220 फ्लैक्स बोर्ड और बिजली के खंभों पर लगे 116 बोर्ड जब्त किए। विभिन्न मार्गों पर करीब 80 स्थानों से पोस्टर भी हटाए गए। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि महानगर में अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स बोर्ड, पोस्टर और बैनर हटाने का अभियान लगातार चलेगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 220 फ्लैक्स और 116 पोल बोर्ड जब्त, 80 स्थानों से हटाए पोस्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.