गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राजघाट पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजघाट क्षेत्र के मुंडेरीचक बाबा चैन सिंह मंदिर निवासी राकेश कुमार पुत्र चिखुरी और लालडिग्गी बसंतपुर निवासी उमाशंकर भारती पुत्र स्वर्गीय अमरजीत के रूप में हुई। दोनों के पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने राकेश के खिलाफ वर्ष 2018 में भी आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत राजघाट थाने में दो मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक काजी नफीस अहमद, महिला उपनिरीक्षक सोनाली वर्मा और...